हरियाणा पुलिस भर्ती- हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह और सदस्य भूपेंद्र सिंह चौहान ने आज तैयारियों को लेकर प्रेस कांफ्रेंस के ज़रिए दी महत्वपूर्ण जानकारी।
हरियाणा पुलिस भर्ती
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह और सदस्य भूपेंद्र सिंह चौहान ने आज तैयारियों को लेकर प्रेस कांफ्रेंस के ज़रिए दी महत्वपूर्ण जानकारी।हरियाणा में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है।राज्य में 5500 पुलिस कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती प्रक्रिया अब तेज़ी से आगे बढ़ रही है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट की शुरुआत 20 अप्रैल से पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में शुरू की जाएंगी।
इस भर्ती के तहत लाखों उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षण से गुजरना होगा, जिसकी शुरुआत रोजाना सुबह 6:30 बजे से की जाएगी। शुरुआत में करीब 1000 अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा, जिसे बाद में बढ़ाकर 3000 तक किया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए जर्मनी से मंगाई गई हाईटेक सेंसर मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
ये मशीनें उम्मीदवारों की लंबाई और सीने की माप में किसी भी तरह की गड़बड़ी को तुरंत पकड़ लेंगी। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए प्रशासन ने खास इंतजाम किए हैं।
रोडवेज की विशेष बसें चंडीगढ़, पंचकूला और आसपास के क्षेत्रों के बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन से स्टेडियम तक पिक एंड ड्रॉप सेवा देंगी। साथ ही भोजन, पानी, बैगेज स्टोरेज और सहायता कैंप की व्यवस्था भी की गई है। फिजिकल टेस्ट में सफल उम्मीदवारों को आगे फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट और फिर लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। इस पूरी भर्ती प्रक्रिया को तय समय में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
कुल मिलाकर इस बार हरियाणा पुलिस भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी, हाईटेक और सुव्यवस्थित बनाने की कोशिश की जा रही है, ताकि योग्य उम्मीदवारों का चयन सुनिश्चित हो सके।


