Search

पंचकूला में भाजपा प्रत्याशी श्याम लाल बंसल के समर्थन में जनसभाओं की धूम, विभिन्न संगठनों ने दिया खुला समर्थन

जैन समाज द्वारा जैनेन्दर गुरुकुल स्कूल के ऑडिटोरियम में भाजपा मेयर पद के प्रत्याशी श्याम लाल बंसल के समर्थन में विशाल जन सभा का आयोजन कर जनता से उन्हें विजयी बनाने की अपील की. इस अवसर पर श्याम लाल बंसल ने सभा में बोलते हुये कहा कि जैन स्कूल से उनका पुराना रिश्ता है तथा वे जैन समाज से लम्बे समय से जुड़े रहे हैँ. उन्होंने उपस्थित जनसमूह से भाजपा प्रत्याशियों को कमल का बटन दबाकर वोट डालने की अपील की. उन्होंने कहा कि गत चुनाव में भाजपा गांव में हारती रही है, लेकिन अब बदलाव देखने को मिल रहा है. कल मुख्यमंत्री की बीड घग्गर तथा रामगढ़ की जनसभाओं में उमड़ी भीड़ से सिद्ध हो गया है कि इस बार गांव में भाजपा के पक्ष में एकतरफा मतदान होगा. इस अवसर पर भाजपा नेता कृष्ण दुल ने मंच संचालन किया. सभा में ओमप्रकाश देवीनगर, दीपक गर्ग, परमजीत सिंह, कुलभूषण गोयल, बंतो कटारिया, संजय आहूजा, जय कौशिक, निर्मला देवी, विनोद जैन, विशाल जैन, विनोद जैन, नंदी जैन तथा प्रवेश जैन सहित अनेक राजनीतिज्ञ, धार्मिक एवं सामाजिक व्यक्ति उपस्थित रहे.

जय माँ चिंतपूर्णी सेवा ट्रस्ट द्वारा भी साँवरिया स्वीट्स सैक्टर 14 में श्याम लाल के पक्ष में एक जन संवाद कार्यक्रम आयोजित करके उन्हें मेयर पद पर खुला समर्थन देने का ऐलान किया. ट्रस्ट के प्रधान अनिल जैन ने बताया कि श्याम बंसल उनके ट्रस्ट से भी जुड़े हैँ तथा चिंतपूर्णी में धर्मशाला निर्माण में उनका विशेष सहयोग रहा है, इसलिये उनका ट्रस्ट भाजपा उमीदवारों को जिताने का कार्य करेगा. इस अवसर पर अनिल जैन के अलावा ओमप्रकाश देवीनगर, राजेश गुप्ता, दीपक बंसल, जे. आर शर्मा, बलवीर राजपूत, ओमप्रकाश गोयल, कुसुम गुप्ता, अक्षय गर्ग, कश्मीरी लाल गुप्ता, तरसेम गर्ग, सतीश सतीजा, राजिंदर सोनी, भूषण मित्तल, दिनेश गुप्ता तथा आशीष सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे. 

श्याम लाल बंसल ने आज सर्व समाज द्वारा सैक्टर 15 में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते कहा कि अगर जनता का विश्वास व आशीर्वाद से उन्हें मेयर बनने का मौका मिला, तो पंचकुला के विकास में कोई कसर नहीं रहने दिया जायेगा. पार्षद प्रत्याशी जय कौशिक के अलावा रंजीता मेहता, कुलभूषण गोयल, वेदपाल जिंदल, दौलत राम, राजेश शर्मा, सुनील  तलवार, सत्यनारायण गुप्ता, ओमप्रकाश देवीनगर तथा संजीव वासिष्ठ ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुये भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील की. इसके अतिरिक्त आज श्याम लाल बंसल ने सैक्टर 9, सैक्टर 19, सैक्टर 23 तथा इंदिरा कालोनी में भी नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करके मेयर एवं पार्षद पद हेतु वोट मांगे.

आज भाजपा के सैक्टर 5 चुनाव कार्यालय में चुनाव सह प्रभारी कँवर पाल ग़ुज्जर, जिला अध्यक्ष अजय मित्तल तथा पूर्व मेयर उपेन्दर आहलुवालिया की मौजूदगी में गांव से अनेक युवाओं ने भाजपा का झंडा उठाने का निर्णय लिया गया. भाजपा में शामिल होने वालों में खड़क मंगोली से शिवम्, आशीष, वासु, सूरज, साहिल, आदित्य, गोलू, शिवा, राहुल, मोहित, प्रिंस, मनोज खांगेशरा गांव से प्रदीप, सुखविंदर सिंह सुखा, राहुल, हरमन रामगढ़ से चिन ओल्ड पंचकुला से परमिन्द्र तथा आशीष बीड घग्गर से करण एवं आशीष शामिल रहे. आज श्याम लाल बंसल का जगह - जगह स्वागत करने वालों की भीड़ उमड़ी तथा चुनाव में भाजपा के पक्ष में वोट डालने का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला.

See all