Search

सामान्य पर्यवेक्षक व पुलिस पर्यवेक्षक की अध्यक्षता मंे नगर निगम चुनाव-2026 को लेकर हुई बैठक

सामान्य पर्यवेक्षक एवं वरिष्ठ आईएएस अधिकारी श्री डी सुरेश व पुलिस पर्यवेक्षक आईपीएस अधिकारी सुरेंद्र पाल सिंह की अध्यक्षता में नगर निगम चुनाव-2026 को लेकर लघु सचिवालय के सभागार मंे आज बैठक आयोजित हुई। बैठक में सामान्य पर्यवेक्षक ने चुनाव को पारदर्शी व शांतिपूवर्क करवाने के लिए आरओ, एआरओ व संबंधित अधिकारियों को सख्ती से आदर्श आचार संहिता का पालन करवाने के निर्देश दिए। 

सामान्य पर्यवेक्षक श्री डी सुरेश ने आरओ, एआरओ को शहर मंे अपन टीम के साथ जाकर मुआयना करें कि सभी चुनाव लडने वाले उम्मीदवार आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन तो नही कर रहे हैं यदि कोई आचार संहिता का उल्लंघन करें तो उसके खिलाफ कानूनी कारवाई करें। 

सामान्य पर्यवेक्षक एवं वरिष्ठ आईएएस अधिकारी श्री डी सुरेश व पुलिस पर्यवेक्षक आईपीएस अधिकारी सुरेंद्र पाल सिंह, जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सतपाल शर्मा की अध्यक्षता में प्रोजाईडिंग आफिसर, अलर्टनेट प्रोजाईडिंग आफिसर, पोलिंग आफिसर, काउंटिंग स्टाफ का भी रेंडमाजेशन के कार्य को पूरा किया गया। 

जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सतपाल शर्मा ने खर्च पर्यवेक्षक को बताया कि आदर्श आचार संहिता के कड़ाई से पालन तथा चुनावी खर्च के नियमों के बारे में विस्तृत जानकारी दे दी गई है।  जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मेयर पद के उम्मीदवार के लिए अधिकतम 30 लाख रुपये तथा पार्षद पद के उम्मीदवार के लिए 7.50 लाख रुपये खर्च की सीमा निर्धारित की गई है। प्रत्येक उम्मीदवार को 1 मई, 4 मई और 7 मई को अपने व्यय रजिस्टर की जांच करवाना अनिवार्य होगा। 

जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सतपाल शर्मा ने उम्मीदवारों से आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन करने का आह्वान करते हुए कहा कि चुनावी सभाओं और रैलियों के आयोजन से पूर्व आवश्यक अनुमति लेना अनिवार्य है। इसके लिए उम्मीदवार लघु सचिवालय के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित एसडीएम कोर्ट रूम में हेल्प डेस्क बनाया गया है वंहा जाकर अनुमति ले सकते हैं। 

उन्होंने बताया कि रैली और जनसभाओं के लिए निर्धारित स्थानों की जानकारी सभी उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों को पहले ही उपलब्ध करा दी गई है। इसी प्रकार, चुनाव प्रचार के दौरान बैनर, पोस्टर और होर्डिंग लगाने के लिए स्थान और आकार भी निर्धारित किए गए हैं।

इस अवसर पर आरओ एवं एसडीएम कालका श्री संयम गर्ग, डीसीपी सृष्टि गुप्ता, नगर निगम के कमिश्नर विनय कुमार,  डीआईओ आस्था, तहसीलदार अजय राठी, इलेक्शन कानूनगो कुलदीप सिंह व एआरओ सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

See all