पंजाब कैबिनेट ने धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी पर सख्त सजा का प्रस्ताव मंजूर किया
पंजाब सरकार ने धार्मिक भावनाओं से जुड़े मामलों में एक बड़ी कार्यवाही करते हुए एक बड़ा फैसला लिया है। राज्य कैबिनेट ने शनिवार को एक संशोधन प्रस्ताव को मंजूरी दी है, जिसमें धार्मिक ग्रंथो की के मामले में सख्त सजा का निर्णय लिया है। इस प्रस्ताव में दोषियों को कम से कम 10 साल से लेकर आजीवन करवा तक की सजा दी जाएगी।
सरकार ने यह कदम लंबे समय से चल रही मांगों और संवेदनशील मामलों को ध्यान रखते हुए उठाया है। राज्य में पहले भी बेअदबी की घटनाओं को लेकर बड़ा विरोध और तनाव देखने को मिला है, इसके बाद सरकार पर सख्त कानून लागू करने का दबाव बढ़ रहा था। नए संशोधन का उद्देश्य ऐसे अपराधों पर रोक लगाना है और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा सुनिश्चित करना है।
कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव पर चर्चा की गई और इसे जल्द ही विधानसभा के विशेष सत्र में पेश करने का निर्णय लिया गया है। माना जा रहा है कि इस बिल को पास करने के लिए सरकार पूरी तैयारी में है और इसे प्राथमिकता भी दी जाएगी। बताया जा रहा है कि इस कानून में धार्मिक ग्रंथो की पवित्रता को बनाए रखने के लिए नियम शामिल किए है। इसके तहत जानबूझकर धार्मिक ग्रंथो का अपमान करने वालों के खिलाफ कड़े से कड़ा दंड सुनिश्चित किया जाएगा।
साथ ही जांच प्रक्रिया को भी अधिक प्रभावशाली बनाने पर जोर दिया जा रहा है ताकि दोषियों को जल्द से जल्द सजा मिल सके।विपक्षी दलों ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है। कुछ नेताओं ने इसे जरूरी बताया, जबकि कुछ ने कानून के संभावित दुरुपयोग को लेकर चिंता जताई है।
सरकार का कहना है कि यह कानून पूरी तरह संतुलित होगा और इसका उद्देश्य केवल कानूनी व्यवस्था को बनाए रखना है।राज्य में इस फैसले को लेकर लोगों के बीच चर्चाएं तेज हो गई है। कई सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने सरकार के इस कदम का साथ दिया है और इसे समय की जरूरत भी बताया है।
इस समय सभी की नजरें विधानसभा के आने वाले सत्र पर टिकी हैं, जहां इस बिल को पेश किया जाएगा और भविष्य का फैसला होगा।


