Search

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के छात्रों ने किया नेचर कैंप थापली का भ्रमण, जन्मदिन को प्रकृति संरक्षण के संकल्प के साथ मनाने का दिया संदेश*

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने आज थापली स्थित नेचर कैंप का भ्रमण कर प्रकृति के प्रति जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक जिम्मेदारी का प्रेरणादायक संदेश दिया। इस अवसर पर युवाओं ने यह भी संकल्प लिया कि वे अपने जन्मदिन जैसे विशेष अवसरों को केवल उत्सव तक सीमित न रखकर प्रकृति और समाज सेवा के कार्यों से जोड़ेंगे।

 उल्लेखनीय है की कैंप में शामिल एक छात्र के जन्मदिन को सभी साथियों ने बड़े ही उत्साह के साथ मनाया और अन्य युवाओं को संदेश दिया कि जन्मदिन प्रकृति के सानिध्य में भी मनाया जा सकता है ।छात्रों ने प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया, विभिन्न पौधों, जैव विविधता और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी जानकारियां प्राप्त कीं। विद्यार्थियों ने जंगल क्षेत्र, प्राकृतिक जल स्रोतों तथा स्थानीय वनस्पतियों का अवलोकन किया और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में उनकी भूमिका को समझा।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने कहा कि आज का युवा वर्ग केवल आधुनिकता तक सीमित नहीं है, बल्कि वह अपनी संस्कृति, प्रकृति और सामाजिक मूल्यों से भी जुड़ना चाहता है। युवाओं ने संदेश दिया कि जन्मदिन जैसे खास अवसरों पर  जरूरतमंदों की सहायता और पर्यावरण संरक्षण जैसे कार्य किए जाएं तो समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है।

ओएसडी श्री भारत भूषण भारती ने विद्यार्थियों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि युवा शक्ति देश का भविष्य है और जब युवा प्रकृति संरक्षण, सामाजिक चेतना तथा सका

रात्मक कार्यों से जुड़ते हैं तो राष्ट्र निर्माण को नई दिशा मिलती है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों का यह प्रयास अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा बनेगा। जन्मदिन जैसे व्यक्तिगत अवसरों को समाजहित और पर्यावरण हित से जोड़ना एक सराहनीय पहल है।

उन्होंने आगे कहा कि आज आवश्यकता इस बात की है कि युवा केवल करियर निर्माण तक सीमित न रहें, बल्कि समाज और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को भी समझें। यदि युवा वर्ग संकल्प ले ले तो स्वच्छ भारत, हरित भारत और जागरूक भारत का सपना शीघ्र साकार हो सकता है।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने नेचर कैंप प्रबंधन का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों में भाग लेने का संकल्प लिया। छात्रों ने कहा कि वे अपने साथियों को भी पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण और सामाजिक कार्यों के लिए प्रेरित करेंगे।

यह आयोजन युवाओं में सामाजिक चेतना, प्रकृति प्रेम और सकारात्मक सोच विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

See all