Search

जिला की मंडियों में सुचारू रूप से चल रहा है गेंहू की खरीद और उठान का कार्य

पंचकूला, 25 अप्रैल-

जिला में रबी सीजन 2026-27 के दौरान गेंहू की खरीद एवं उठान का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। सरकारी खरीद एजेंसियों द्वारा जिला की मंडियों में से अब तक 33557 मीट्रिक टन गेंहू की खरीद की गई और 18610 मीट्रिक टन गेंहू का उठान किया गया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक कार्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि सरकारी खरीद एजेंसियों हैफेड और हरियाणा वेयर हाउसिंग कारपोरेशन द्वारा रायपुररानी, बरवाला और पंचकूला स्थित अनाज मंडियों में गेहूं की खरीद की जा रही है।

उन्होंने बताया कि रायपुररानी अनाज मंडी से हैफेड द्वारा 4368 मीट्रिक टन गेंहू और हरियाणा वेयर हाउसिंग कोरपोरेशन द्वारा 11661 मीट्रिक टन गेंहू की खरीद की गई। इसी प्रकार बरवाला अनाज ंमंडी से हैफेड द्वारा 7743 मीट्रिक टन गेंहू और हरियाणा वेयर हाउसिंग कारपोशन द्वारा 8385 मीट्रिक टन गेंहू की खरीद की गई।

इसके अलावा पंचकूला अनाज मंडी से हैफेड द्वारा 1400 मीट्रिक टन गेंहू की खरीद की गई।

उन्होने बताया कि मंडियों में खरीद के साथ साथ उठान का कार्य भी सुचारू रूप से चल रहा है। रायपुररानी अनाज मंडी से हैफेड द्वारा 2047 मीट्रिक टन गेंहू और हरियाणा वेयर हाउसिंग कोरपोरेशन द्वारा 5263 मीट्रिक टन गेंहू का उठान किया गया।

इसी प्रकार बरवाला अनाज मंडी से हैफेड द्वारा 5669 मीट्रिक टन गेंहू और हरियाणा वेयर हाउसिंग कारपोशन द्वारा 5206 मीट्रिक टन गेंहू का उठान किया गया। पंचकूला अनाज मंडी से हैफेड द्वारा 425 मीट्रिक टन गेंहू का उठान किया गया।

See all