Search

एचसीएस व अलाईड सर्विस 2025 की प्रिलीमरी परीक्षा का 26 अप्रैल को होगा आयोजन

उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा व एचपीएससी के सचिव श्री मुकेश कुमार आहूजा की अध्यक्षता में 26 अप्रैल 2026 को होने वाली एचसीएस व अलाईड सर्विस 2025 की प्रिलीमरी परीक्षा की तैयारियों को लेकर पीडब्लयूडी रेस्ट हाउस सैक्टर-1 के आडिटोरियम में बैठक हुई। उपायुक्त ने परीक्षा के सफल आयोजन के लिए 47 पेपर डिस्टीªब्यूटरस कम डयूटी मैजिस्टेªट कम स्टेशन आफिसर नियुक्त किए।  

डीसी ने बैठक में उपस्थित हरियाणा लोक सेवा आयोग के सचिव मुकेश कुमार आहूजा को आश्वासन दिया कि एचसीएस व अलाईड सर्विस की प्रिलीमरी परीक्षा को निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से करवाया जाएगा। 

उन्होने बताया कि अतिरिक्त उपायुक्त श्रीमती निशा यादव को परीक्षा के सफल आयोजन के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी को परीक्षा के सफल आयोजन के लिए जिला कोर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा कोर्डिनेटर, पेपर डिस्ट्रीब्यूटर, डयूटी मेजिस्टैªट, फलाईंग स्कवायड अफिसर, परीक्षा केंद्र आस पास के के्रदांे पर लाॅ एंड आर्डर को व्यवस्थित करने के लिए अन्य अधिकारियों को भी नियुक्त किया गया है।

उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि एचसीएस व अलाईड सर्विस की प्रिलीमरी परीक्षा हरियाणा सरकार की अहम परीक्षाओं में से एक है और इस परीक्षा के सफल आयोजन के लिए पंचकूला जिले में 43 सैंटर बनाए गए है। 43 सैंटरों पर 11,448 कैंडिडेट परीक्षा में बैठेंगे। उपायुक्त की अपील सभी अधिकारी अपने कर्तव्यों का गंभीरता व पूरी जिम्मेवारी से पालन कर परीक्षा को सफल बनाने में अपना सहयोग करें। 

उन्होने बताया कि परीक्षा केन्द्रों के आस-पास 500 मीटर के दायरे में 5 या 5 से ज्यादा व्यक्तियों के इकट्ठा होने की अनुमति नहीं होगी और इस परिधि में धारा 144 लगाई जाएगी।

किसी भी सेंटर सुपरवाईजर को छोड़ कर किसी भी अधिकारी व कर्मचारी को मोबाइल रखने की अनुमति नहीं होगी और सेंटर सुपरवाईजर को भी आपातकाल की स्थिति में ही मोबाइल पर बात करने की अनुमति रहेगी। 

उन्होंने बताया कि परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरे और जैमर लगाए जाएंगे। परीक्षा केन्द्र के 500 मीटर के दायरे में किसी भी फोटोस्टेट की दुकान को खोलने की अनुमति नहीं होगी। एचसीएस की परीक्षा सुबह और शाम दो चरणों में होगी। सुबह 10 बजे से 12 बजे तथा सायं 3 बजे से 5 बजे तक परीक्षा का आयोजन होगा। उन्होने पुलिस विभाग को लाॅ एंड आर्डर मेंटेन करने और परीक्षा केंद्रो पर पर्याप्त पुलिस बलों को नियुक्त करने के निर्देश दिए। उन्होने निर्देश दिए कि किसी भी परीक्षार्थी को एडमिट कार्ड और आईडी के बिना परीक्षा कंे्रद पर आने की अनुमति न दंे।  

इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त एवं परीक्षा की नोडल अधिकारी निशा यादव, एसडीएम चंद्रकांत कटारिया,नगराधीश जागृति, जिला शिक्षा अधिकारी संध्या छिकारा, एसीपी व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

See all