Search

उपायुक्त ने समाधान शिविर में सुनी जिलावासियों की समस्याएं, प्राथमिकता व बिना विलंब किए समाधान करने के दिए निर्देश

पंचकूला, 23 अप्रैल

उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा ने लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर में आज गांव भानू के राजकुमार की रास्ता खुलवाने की शिकायत पर कारवाई न करने का कडा संज्ञाने लेते हुए नगर निगम के जेई सुशील कुमार की स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए व नगर निगम को निर्देश दिए कि तीन दिन में मामले की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। 

श्री सतपाल शर्मा ने छोटा त्रिलोकपुर गांव के सतपाल की मंदिर के नजदीक स्ट्रीट लाईट व सीसीटीवी कैमरे लगवाने की मांग पर संज्ञाने लेते हुए बीडीओ बरवाला को मौके का मुआयना कर जल्द से जल्द रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। 

उपायुक्त ने गांव नरवाड, मोरनी ब्लाॅक के रामसिंह की सिंचाई के लिए पानी का टैंक बनवाने की मांग पर एसडीएम पंचकूला को गांव जाकर मौके का मुआयना कर 10 दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। 

श्री सतपाल शर्मा ने समाधान शिविर में 17 जिलावासियों की अलग-अलग समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को बिना विलंब के समाधान करने के निर्देश दिए।  

उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर में आई शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर बिना विलम्ब किए समाधान करें।

उपायुक्त ने बताया कि लघु सचिवालय के सभागार में हर कार्यदिवस के दिन सोमवार व वीरवार को प्रात 10 बजे से 12 बजे तक समाधान शिविर का आयोजन किया जाता है जंहा सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहकर जिलावासियों की समस्याओं का बिना विलंब के समाधान करते हैं। उन्होने सभी अधिकारियों से अपील करी कि जल्द से जल्द प्राथमिकता के आधार पर लोगों की समस्याओं का समाधान हो। 

इस अवसर पर नगराधीश जागृति, डिप्टी सीएमओ शिवानी, विकास एवं पंचायत विभाग, बागवानी विभाग, शिक्षा, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, सहित जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, लोक निर्माण विभाग, एचएसवीपी, पीएमडीए, वन विभाग, आयुष, पुलिस, स्वास्थ्य, सिंचाई, नगर निगम और अन्य विभागों के संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

See all