Search

जनगणना जागरूकता के लिए मनोविज्ञान विभाग द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन

23 अप्रैल 2026:

राजकीय महाविद्यालय, सेक्टर-1, पंचकूला के मनोविज्ञान विभाग द्वारा वीरवार को महाविद्यालय परिसर में जनगणना के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उप-प्राचार्या डॉ. सविता राणा के कुशल मार्गदर्शन में किया गया।

इस अवसर पर डॉ. सविता राणा ने अपने संबोधन में जनगणना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों एवं नागरिकों को सटीक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने जनगणना प्रक्रिया के दौरान ऑनलाइन धोखाधड़ी से सतर्क रहने की भी सलाह दी।

नुक्कड़ नाटक में मनोविज्ञान विभाग के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रस्तुति के माध्यम से जनगणना से जुड़े विभिन्न पहलुओं को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। नाटक में यह दर्शाया गया कि किस प्रकार लोग अक्सर संकोच या गलतफहमी के कारण सही जानकारी देने से बचते हैं, जिससे आंकड़ों की विश्वसनीयता प्रभावित होती है। साथ ही यह संदेश भी दिया गया कि जनगणना के दौरान एकत्रित जानकारी पूर्णतः गोपनीय होती है और इसका उपयोग केवल देश के विकास के लिए किया जाता है।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राओं एवं प्राध्यापकों ने भाग लिया। यह आयोजन न केवल ज्ञानवर्धक रहा, बल्कि समाज में जनगणना के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने में भी सहायक सिद्ध हुआ।

See all