आईसीयू वार्ड में नर्सिंग ऑफिसर की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस..
पंचकूला के नागरिक अस्पताल के आईसीयू वार्ड से एक बेहद चिंताजनक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, लगभग 29 वर्षीय एक महिला नर्सिंग ऑफिसर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया है
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञ मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल से सबूत जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, जिससे मामला और भी रहस्यमय बन गया है
सूत्रों के अनुसार, मृतका का मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ पाया गया है, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
वहीं, इस गंभीर मामले पर पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कैमरे के सामने आने से बचते नजर आ रहे हैं।
पुलिस द्वारा सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।


