Search

उपायुक्त ने समाधान शिविर में सुनी लोगों की समस्याएं ,संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का समाधान करने के दिए निर्देश

उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा ने लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर में गांव गणेशपुर, खेतपराली के रामकरण की कृषि भूमि पर कटाव होने व फसल खराब होने की समस्या पर संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारी को मौके का मुआयना कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा आज समाधान शिविर में जिलावासियों की समस्याएं सुन रहे थे। उन्होने शिविर में कुल 10 लोगों की  समस्याएं सुनी जिनमें से कुछ का मौके पर समाधान किया बाकि शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

श्री सतपाल शर्मा ने कालका के जितेंद्र सिंह की पेेयजल समस्या की शिकायत पर कार्यकारी अभियंता जनस्वास्थ्य विभाग को 10 दिन के अंदर रिकार्ड प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। 

उपायुक्त ने निर्देश देते हुए कहा कि सभी अधिकारियों की प्राथमिकता समाधान शिविर में आने वाली जनता की समस्याओं का तय समय में समाधान करना है। लोगों की समस्याओं के समाधान में कोताही बर्दाश्त नही की जाएगी। उन्होने बताया कि समाधान शिविर प्रत्येक सोमवार व वीरवार को कार्यदिवस के दिन सुबह 10 बजे से 12 बजे तक लघु सचिवालय में आयोजित किए जा रहे हैं। श्री सतपाल शर्मा ने जिलावासियों से समाधान शिविर मंे आकर अपनी समस्याओं का समाधान करवाने की अपील भी की। 

इस अवसर पर नगराधीश जागृति, डीडीपीओ विशाल पराशर, एमिनेंट पर्सन सत्यवान भारद्ववाज, जसमेर बंजारा, परमजीत, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, स्वास्थ्य, शिक्षा, समाज कल्याण, पुलिस, मतस्य विभाग, सिंचाई, पीडब्लयूडी बीएंडआर, नगर निगम तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

See all