अब नहीं गड्ढे, अब दौड़ेगा विकास: ट्रांसपोर्ट नगर में सड़कों के साथ पूरे एरिया का हो रहा कायाकल्प।
अब नहीं गड्ढे, अब दौड़ेगा विकास: ट्रांसपोर्ट नगर में सड़कों के साथ पूरे एरिया का हो रहा कायाकल्प।
चंडीगढ़ के ट्रांसपोर्ट नगर में वर्षों से जर्जर पड़ी सड़कों को लेकर चल रही समस्या का आज बड़ा समाधान सामने आया, जब क्षेत्र में सड़क का र्पेटिंग कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस पहल से ट्रांसपोर्टरों, व्यापारियों और स्थानीय लोगों में उत्साह और संतोष का माहौल है। अब यह विकास केवल सड़कों तक सीमित नहीं रहकर पूरे ट्रांसपोर्ट एरिया के समग्र सुधार की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
विकास को मिली रफ्तार: एक हफ्ते में पूरी होगी परियोजना प्रशासन द्वारा इस परियोजना को प्राथमिकता देते हुए तेजी से पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। कुल लागत लगभग ₹1.33 करोड़ निर्धारित की गई है, जबकि कार्य को 1 सप्ताह के भीतर पूर्ण करने का लक्ष्य है। यह तेज़ी दर्शाती है कि ट्रांसपोर्ट नगर की समस्याओं के समाधान के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।
चेयरमैन के. के. अबरोल और प्रधान जसबीर सिंह गिल के नेतृत्व में एसोसिएशन की टीम ने लगातार प्रयास किए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष तरसेम पुरी, महासचिव बलदीप सिंह (लक्की), सचिव जीत राम, कोषाध्यक्ष देशराज सिंह सहित सभी ट्रांसपोर्टरों ने मिलकर इस कार्य को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।
चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष पवन शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाना लंबे समय से हम सभी का एक प्रमुख लक्ष्य रहा है, जिसे अब साकार होते देख संतोष हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक निर्माण कार्य नहीं, बल्कि पूरे ट्रांसपोर्ट एरिया की तस्वीर बदलने की दिशा में एक ठोस पहल है, जिसमें प्रशासन और एसोसिएशन के संयुक्त प्रयासों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
ग्राउंड जीरो से उठी आवाज़, प्रशासन ने तुरंत लिया एक्शन
इस कार्य की विशेषता यह रही कि चंडीगढ़ प्रशासक एवं पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने स्वयं कई बार क्षेत्र का दौरा कर जमीनी स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सड़कों की बदहाल स्थिति, जलभराव और अव्यवस्थित ट्रैफिक जैसी समस्याओं को गंभीरता से लिया गया और तत्काल सुधार कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए।
टीम वर्क बना ताकत: एसोसिएशन और प्रशासन का संयुक्त प्रयास इस पूरे विकास कार्य में चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के साथ-साथ चंडीगढ़ प्रशासन के विभिन्न विभागों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। म्युनिसिपल कॉरपोरेशन, इलेक्ट्रिसिटी डिपार्टमेंट, हॉर्टिकल्चर विभाग सहित अन्य प्रशासनिक इकाइयों ने मिलकर इस कार्य को संभव बनाया। यह स्पष्ट है कि बिना प्रशासनिक सहयोग के इस स्तर का कार्य संभव नहीं था।
सिर्फ सड़क नहीं, पूरी व्यवस्था में सुधार की पहल ट्रांसपोर्ट नगर में अब केवल सड़क सुधार ही नहीं, बल्कि ड्राइवरों और श्रमिकों के लिए बुनियादी सुविधाओं को भी बेहतर बनाया जा रहा है। ड्राइवरों के लिए बैठने और विश्राम की उचित व्यवस्था, सोने के लिए स्थान, कैंटीन सुविधा, स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। इसके साथ ही ड्राइवरों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए व्यायाम और जिम जैसी सुविधाओं की भी योजना बनाई गई है।
यह सभी पहल ट्रांसपोर्ट नगर को एक व्यवस्थित और मानवीय सुविधाओं से युक्त क्षेत्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।
ट्रांसपोर्टरों में खुशी की लहर: मिलेगा सीधा लाभ इस परियोजना के पूरा होने के बाद वाहनों की आवाजाही सुगम होगी, दुर्घटनाओं में कमी आएगी, समय और लागत दोनों की बचत होगी तथा व्यापारिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। स्थानीय ट्रांसपोर्टरों ने इस पहल का स्वागत करते हुए प्रशासन और एसोसिएशन के प्रति आभार व्यक्त किया है।
बदलाव की शुरुआत: ट्रांसपोर्ट नगर बनेगा मॉडल ट्रांसपोर्ट हब यह विकास कार्य ट्रांसपोर्ट नगर के संपूर्ण कायाकल्प की दिशा में एक मजबूत कदम है। आने वाले समय में यह क्षेत्र एक आधुनिक, सुव्यवस्थित और सुविधायुक्त ट्रांसपोर्ट हब के रूप में विकसित होगा, जहां बुनियादी ढांचे के साथ-साथ मानवीय सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा।
प्रशासन और ट्रांसपोट र्एसोसिएशन की साझेदारी यह दर्शाती है कि सामूहिक प्रयासों से बड़े बदलाव संभव हैं और उन्हें प्रभावी तरीके से लागू किया जा सकता है।


