प्रधानमंत्री के ‘नारी शक्ति वंदन’ संकल्प को समर्पित पद यात्रा पंचकूला में आयोजित।
पंचकूला- महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण और उनकी भागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘नारी शक्ति वंदन’ पद यात्रा आज पंचकूला में आयोजित की गई। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘नारी शक्ति’ को आगे बढ़ाने के विजन से प्रेरित रहा।
पद यात्रा में भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और महिला मोर्चा की कार्यकर्ता शामिल हुईं। इस दौरान बांटो कटारिया (भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष), रंजीता मेहता (पूर्व प्रदेश प्रवक्ता), परमजीत कौर (पूर्व महामंत्री, जिला भाजपा पंचकूला), डॉ वेणु राव, अनुराधा वर्मा (जिला अध्यक्ष, महिला मोर्चा पंचकूला), सोनिया सूद, वंदना शर्मा और सरू डिमरी की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की खास बात यह रही कि इसमें कॉलेज और स्कूल की छात्राओं ने भी उत्साह के साथ भाग लिया। उनकी भागीदारी ने इस पद यात्रा को और अधिक प्रभावशाली बना दिया और समाज में एक सकारात्मक संदेश दिया।
इस मौके पर वक्ताओं ने महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके अधिकारों को लेकर सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। साथ ही सभी से अपील की गई कि समाज में महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम किया जाए।
यह पद यात्रा पंचकूला में ‘नारी शक्ति वंदन’ के संदेश को लोगों तक पहुंचाने और महिलाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय कदम रही।


