बीएपीएस संस्था के बच्चों को मिला गिनीस वर्ल्ड रिकॉर्ड
गुजरात के वडोदरा में स्वामिनारायण अक्षरधाम
संस्था के सर्वोच्च गुरु महंतस्वामी महाराज के 92वें जन्मजयन्ती
महोत्सव का आयोजन भव्यता और भक्तिभाव के साथ किया गया।
इस महोत्सव के दौरान इंग्लैंड से आए गिनीस वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अधिकारियों द्वारा परमपूज्य महंतस्वामी महाराज को विशेष सम्मान प्रदान किया गया। गिनीस वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा ‘हिन्दू ग्रंथ के सबसे विराट सामूहिक पाठ’ के लिए यह रिकॉर्ड परम पूज्य महंत स्वामी
महाराज को प्रदान किया गया। समारोह स्थल पर ही कुल 12,723 बच्चों द्वारा संस्कृत भाषा में सत्संग दीक्षा ग्रंथ का एक साथ सामूहिक
मौखिक पाठ किया गया जो विश्व रिकॉर्ड बन गया। गिनीस वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अधिकारियों द्वारा इस रिकॉर्ड के आधिकारिक पंजीकरण हेतु मान्यता प्रदान की गई एवं इस भव्य समारोह में ही यह रिकॉर्ड महंतस्वामी महाराज
को प्रदान किया गया।
यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है कि किसी एक संस्कृत ग्रंथ का, उसके रचयिता की प्रत्यक्ष उपस्थिति में, 15,666 बालक-बालिकाओं द्वारा मात्र एक वर्ष में संपूर्ण ग्रंथ के 315 श्लोकों का सामूहिक मुखपाठ और गायन किया गया हो।
स्वामीजी के जन्मजयन्ती महोत्सव के अवसर पर विश्व के अनेक देशों के और भारत के लगभग दो लाख अनुयायी और करीब आठ सौ संत एकत्र हुए थे। इस महोत्सव में गुजरात और मध्यप्रदेश दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री भी उपस्थित रहे। महंतस्वामी महाराज के जन्मदिवस के अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र पटेल तथा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव ने अपनी शुभकामनाएँ अर्पित कीं और उनके आशीर्वाद प्राप्त किए।
इस भव्य आयोजन की योजना और तैयारियाँ तीन महीनों से अधिक समय तक चलीं, जिनमें बी.ए.पी.एस. के सैकड़ों


