Search

पंचकूला में आज डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर सेक्टर-5 स्थित यवनीका पार्क में एक भव्य मैराथन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली, पूर्व विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता, कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी, हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया तथा भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा हरी झंडी दिखाकर मैराथन को रवाना करने के साथ हुई।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वे हरियाणा वासियों को डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष और त्याग से परिपूर्ण रहा है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि बाबा साहेब ने समाज के उस वर्ग का उत्थान किया, जो लंबे समय तक शोषित रहा। उन्होंने देश को न केवल संविधान दिया, बल्कि समानता और न्याय पर आधारित एक मजबूत विचारधारा भी प्रदान की।

उन्होंने यह भी कहा कि यह “समता दौड़” उसी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। हमें मिलकर एक ऐसे भारत का निर्माण करना है, जहां हर व्यक्ति को समान सम्मान और अवसर प्राप्त हो।

See all