पंचकूला में मैराथन के चलते ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल को पंचकूला में आयोजित होने वाली मैराथन को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने विस्तृत एडवाइजरी जारी की है। इस दौरान शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात पूरी तरह से बाधित रहेगा।
समय:
सुबह 6:00 बजे से 8:00 बजे तक
ट्रैफिक व्यवस्था:
निर्धारित समय के दौरान मैराथन रूट पर आने वाले सभी प्रमुख रास्तों को आम वाहनों के लिए पूरी तरह बंद रखा जाएगा।
मैराथन रूट:
शक्ति भवन, सेक्टर-6 (स्टार्ट) →
सेक्टर 8/9 लाइट पॉइंट →
सेक्टर 9/10 लाइट पॉइंट →
बस स्टैंड तवा चौक →
सेक्टर 12/4 लाइट पॉइंट →
नेशनल हाईवे-5 (03/21 लाइट पॉइंट) →
ताऊ देवीलाल स्टेडियम (फिनिश)
महत्वपूर्ण निर्देश:
उपरोक्त सभी मार्गों पर सुबह 6 से 8 बजे तक पूर्ण रूप से यातायात बंद रहेगा।
आपातकालीन सेवाओं को आवश्यकतानुसार वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया जाएगा।
आम नागरिकों से अपील है कि यात्रा से पहले अपने मार्ग की योजना बनाएं।
पुलिस की अपील:
पंचकूला ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अनुरोध किया है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें, अनावश्यक यात्रा से बचें और ट्रैफिक नियमों का पालन कर प्रशासन का सहयोग करें।
जारीकर्ता:
पंचकूला ट्रैफिक पुलिस


