10 से 16 फरवरी को सेक्टर 10 मंदिर में 28 वें वार्षिक मूर्ति स्थापना उत्सव पर भव्य आयोजन
पंचकूला-पंचकूला
के सेक्टर 10 के श्री सनातन धर्म मंदिर के मंदिर प्रांगण में मंदिर के
28 वें मूर्ति स्थापना दिवस के अवसर पर सात दिवसीय वार्षिक उत्सव का भव्य
आयोजन किया जा रहा है। मंदिर कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने
बताया कि 10 फरवरी से 16 फरवरी तक 7 दिन तक चलने वाले इस अद्भुत वार्षिक
उत्सव में 7 दिन निरंतर प्रसिद्ध कथा वाचक परम पूज्य स्वामी राम जी दास
वशिष्ठ जी बरसाना वाले अपने मुखारविंद से मंदिर प्रांगण में रोजाना 4 से 7
बजे तक श्रीमद्भागवत की कथा और प्रवचन करेंगे। कथा समापन के बाद रोजाना
सायं 7.30 बजे से प्रभु इच्छा तक भंडारा प्रसाद का वितरण किया जायेगा।
उन्होंने
बताया कि इस सात दिवसीय वार्षिक उत्सव के शुभारंभ के अवसर पर 10 फरवरी
मंगलवार को सुबह 10 बजे मंदिर प्रांगण से विशाल मंगल कलश यात्रा आरंभ होगी।
मंदिर
कार्यकारिणी सदस्यों ने बताया कि मंदिर की पहली मंजिल पर श्री राधा कृष्ण,
भगवान श्री हनुमान और दुर्गा माता की विशाल मूर्तियों की स्थापना वर्ष
1997 में 16 फरवरी को हुई थी और हर वर्ष मूर्ति स्थापना का उत्सव मनाया
जाता है। इस वार्षिक उत्सव के लिए सेक्टर 10 और पंचकूला के अन्य सेक्टरों
के भक्तजनों में अत्यंत उत्साह है। मंदिर सभा ने सभी श्रद्धालुओं से करबद्ध
अनुरोध किया है कि परिवार सहित पावन कथा के रसास्वादन के लिए मंदिर में
अपनी गरिमामयी उपस्थिति से उत्सव की शोभा बढ़ाएं।


